आज की इस पोस्ट में हम आपको BGMI में किस प्रकार से रूम बना सकते हैं। इसकी जानकारी आपको हम देने वाले हैं। यदि आप भी BGMI India के डेवलपर्स खिलाड़ियों को अपनी तरफ से Room बना कर मौका देना चाहते हैं। तब आपको बहुत ही आसानी से कस्टम रूम बनाने का तरीका बताने वाला हूं। जिससे आप अपने Pubg में कस्टम रूम बना सकते हैं और अपने दोस्तों को भी जोड़ सकते हैं। साथ में Pubg Mobile प्लेयर को भी इनवाइट कर सकते हैं। जिससे आप एक अच्छा अच्छा कस्टम रूम बनाकर अन्य लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित कर सकते हैं। चलिए मैं आपको बता देता हूं कि किस प्रकार से और कैसे आप कस्टम रूम बना सकते हैं।
BGMI में Room कैसे बनाएं -
जब हम रूम बनाना चाहेंगे तब हमारे पास एक या अत्यधिक रूम कार्ड होना जरूरी है। क्योंकि बिना रूम कार्ड के हैं कस्टम रूम नहीं बना सकते हैं। चलिए मैं आपको सबसे पहले बता देता हूं। कि आप किस प्रकार से फ्री में कस्टम रूम के लिए रूम कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
![]() |
रूम कैसे बनाएं |
BGMI में फ्री Room Card कैसे पाएं -
Battleground Mobile India में फ्री रूम कार्ड पाने के लिए हम आपको कुछ तरीका बताने वाले हैं। जहां से आप बिल्कुल फ्री में बिना यूसी खर्च किए रूम कार्ड पा सकते हैं। वह कौन सा स्थान है जहां से हमको फ्री में रूम कार्ड प्राप्त होता है। वह जानकारी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
मैं खुद ही वहीं से फ्री में रूम कार्ड प्राप्त करके रूम क्रिएट करता हूं। और दोस्तों को भी अपने रूम में इनवाइट करता हूं। तो चलिए वह कौन सा स्थान है। देख लेते हैं जहां से हमें फ्री में रूम कार्ड मिलेगा।
1-: सबसे पहले अपने BGMI को ओपन करिए। ओपन करने के बाद नीचे Right Side में एक Arrow का ऑप्शन देखने को मिल रहा होगा। आपको Arrow पर क्लिक कर लेना है।
2-: जैसे ही आप इस पर क्लिक कर लेते हैं। अब आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन खुल कर आ जाते हैं। लेकिन आपको Clan वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
3-: जैसे ही आप Clan वाले ऑप्शन पर क्लिक कर लेते हैं। फिर से आपके सामने बहुत सारा ऑप्शन देखने को मिल जाता है। अब आपको SHOP वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

4-: जैसे ही शॉप वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देते हैं। आपको ऊपर में ही तीसरे नंबर पर देखने को मिल जाएगा। रूम कार्ड Option। जिसको आप बिल्कुल फ्री में प्राप्त कर सकते हैं।
5-: यहां से आप Clan Points के जरिए आसानी से 300 Clan Points देकर एक कस्टम रूम ले सकते हैं। यहाँ आपको हर Week में एक रूम प्राप्त होता है।
( Note - यह जानकारी हम आपको स्क्रीनशॉट के जरिए भी दिखा रहे हैं। जिससे आपको रूम को लेने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आ सके। )
तो आप यहां से एक रूम प्राप्त करके अपने लिए और दोस्तों के लिए एक कस्टम रूम बना सकते हैं। चलिए अब मैं आपको बताता हूं कि आप किस प्रकार से कस्टम रूम को बना सकते हैं।
How To Create Room In Battleground Mobile India -
1-: सबसे पहले अपनी BGMI को ओपन करिए।
2-: ओपन करने के बाद आप अपने इन्वेंटरी में जाकर देख लेना है कि हमारे पास रूम कार्ड है या नहीं। जब रूम कार्ड आपके पास रहता है।
3-: तब आपको Map वाले ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
4-: जैसे ही आप मैंप वाले ऑप्शन पर क्लिक कर लेते हैं। आपको ऊपर में राइट साइड में रूम्स का ऑप्शन देखने को मिल जाता है।
5-: आपको इस पर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप इस पर क्लिक कर देते हैं।
6-: अब आपके सामने नीचे क्रिएट रूम का ऑप्शन देखने को मिल जाता है।
7-: अब आपको क्रिएट रूम वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप इस पर क्लिक कर लेते हैं।
8-: अब आपको कोई भी एक मैप सिलेक्ट कर लेना है। जैसे ही आप मैंप को सिलेक्ट कर लेते हैं।
9-: अब आपको नीचे क्रिएट रूम का ऑप्शन देखने को मिल जाता है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे। आपसे आपका पासवर्ड मांगेगा।
![]() |
BGMI Room Create |
10-: जैसे ही आप पासवर्ड अपना इंटर कर देते हैं। तब आपका रूम तैयार हो जाता है।
11-: यदि आप विदाउट पासवर्ड के रूम बनाना चाहते हैं। तब आपको उसके लेफ्ट साइड में विदाउट पासवर्ड का ऑप्शन आ जाता है।
आप यहां से रूम बना सकते हैं और अपने दोस्तों को अपने रूम के बारे में बताने के लिए रूम आईडी और पासवर्ड देना होता है। और यहां से आपके दोस्त आसानी से आपके रूम में आ जाएंगे। और खेलना स्टार्ट कर देते हैं। तो आप इस प्रकार से अपने रूम में दोस्तों को इनवाइट कर सकते हैं।
मैं उम्मीद करूंगा कि आपको हमारे द्वारा दिया गया यह ( BGMI में Room कैसे बनाएं ) जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको इस जानकारी से रिलेटेड कोई सवाल है। तब आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसे आप भी अपने खुद के लिए कस्टम रूम बनाकर लोगों को इनवाइट कर सकते हैं अपने कस्टम रूम में।
0 Comments